कानून का उल्लंघन करने के मुकदमे में उपस्थित न होने पर स्पेशल कोर्ट एमपीएमएलए ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भदोही के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।
प्रकरण की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी। यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी ने दिया है। घटना 28 अप्रैल, 2014 की सुरियांवा थाने की है।
लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा थी। निर्धारित समय के बाद भी जनसभा चलती रही। पुलिस ने कानून के उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। ब्यूरो