Wanted gangster involved in Hindu hostel ruckus arrested
प्रयागराज। कर्नलगंज में मनमोहन पार्क पर शोरूम में तोडफ़ोड़ और बवाल मामले में शामिल विकास राय बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। बवाल मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद पुलिस ने उस पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी और वह तब से ही फरार चल रहा था। पुलिस का कहना है कि वह 2015 में रंगदारी और 2016 में अपहरण समेत अन्य आरोपों में दर्ज मामले में भी नामजद हुआ था। वह मूल रूप से मऊ के कोपागंज स्थित जहीनियापुर फैजुलापुर का रहने वाला है। उसे जेल भेज दिया गया है।
लॉज में संदिज्ध हाल में मृत मिला अधेड़
प्रयागराज। सिविल लाइंस में हाईकोर्ट के समीप स्थित लॉज में देवेंद्र कुमार सिंह(50) संदिग्ध हाल में मृत मिला। वह उत्तराखंड के नैनीताल स्थित रामनगर का रहने वाला था। वह एक दिन पहले केस के सिलसिले में हाईकोर्ट आया था और पास में ही स्थित लॉज में ठहरा था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने कमरे में मृत पड़ा मिला। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस पहुंची और फिर परिजनों को सूचना देकर शव को मर्चरी भेजवाया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।