फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : अधिकारी बनने का इंतजार बढ़ा, ग्रुप बी की परीक्षा दूसरी बार स्थगित

Sun, 01 Mar 2026 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

भारतीय रेलवे में राजपत्रित अधिकारी बनने का सपना देख रहे हजारों रेलकर्मियों को बड़ा झटका लगा है। बोर्ड ने ग्रुप बी के पदों के लिए होने वाली विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) फिर स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे में राजपत्रित अधिकारी बनने का सपना देख रहे हजारों रेलकर्मियों को बड़ा झटका लगा है। बोर्ड ने ग्रुप बी के पदों के लिए होने वाली विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) फिर स्थगित कर दी है। यह लगातार दूसरा मौका है, जब परीक्षा की तिथियां आगे बढ़ाई गई हैं।

रेलवे बोर्ड के उप निदेशक (स्थापना) मनदीप कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार अब 12, 19 अप्रैल को होने वाली कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) नहीं होगी। मार्च-अप्रैल में वित्तीय वर्ष की समाप्ति (फाइनेंशियल क्लोजिंग) और होली के दौरान स्पेशल ट्रेनों के भारी संचालन के चलते जोनल रेलवे ने परीक्षा टालने की मांग की थी। सभी जोनल रेलवे व प्रोडक्शन यूनिट्स को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी का कहना है कि जल्द नई तिथियों घोषित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें