फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर गिरा खून से लथपथ गिद्ध

Wed, 17 Dec 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज के बैदनटोला मोहल्ले में मंगलवार दोपहर एक घर की छत पर खून से लथपथ गिद्ध मिला। दुर्लभ प्रजाति के इस पक्षी को देखकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया। वहां भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने पकड़ना चाहा तो कई को चोंच मारकर घायल कर दिया। किसी तरह उसे पकड़कर शाहगंज पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बाद में उसे वन विभाग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बैैदनटोला मोहल्ले के एक पार्क के पास एक मकान की छत पर गिद्ध गिर गया। उसके पंखों से खून निकल रहा था। दुर्लभ प्रजाति के गिद्ध का हाल देखकर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। गिद्ध को पकड़कर डॉक्टर के पास ले जाने की सोची गई लेकिन गिद्ध ने चोंच मारकर कई लोगों को घायल कर दिया। किसी तरह उसे पकड़कर लोगों ने शाहगंज पुलिस को सौंप दिया। आशंका है कि गिद्ध पतंग उड़ाने वाले मांझे से घायल हुआ है। एसओ शाहगंज शैलेष राय ने बताया कि गिद्ध को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें