फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अलोपीबाग में उपचुनाव के लिए मतदान आज, पांच केंद्रों पर होगी वोटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अलोपीबाग वार्ड-48 के पार्षद के लिए मंगलवार को उपचुनाव होगा। पांच मतदान केंद्राें पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। मतगणना बृहस्पतिवार को मुंडेरा सब्जी मंडी में होगी।
विज्ञापन

सोमवार सुबह मुंडेरा मंडी से अपनी-अपनी ईवीएम के साथ पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी पंकज ने बताया कि हर केंद्र पर एक पीठासीन अधिकारी के अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान अधिकारियों की तैनाती रहेगी। केंद्रों से 80 मीटर की दूरी तक सभी दुकानें बंद रहेंगी।
सात मई को भाजपा के सचिन मिश्रा, सपा के दीप प्रकाश सोनकर व निर्दलीय उम्मीदवार संतोष गुप्ता के भाग्य का फैसला होगा। सितंबर 2025 में भाजपा पार्षद उमेश मिश्रा के निधन की वजह से उपचुनाव हो रहा है।
विज्ञापन


12,324 मतदाता करेंगे पर मतदान
उपचुनाव के लिए कुल पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें महर्षि अरविंद विद्या निकेतन जूनियर हाईस्कूल के एक बूथों पर 665, संक्रमक चिकित्सालय अल्लापुर में दो बूथों पर 2650, सिंधु विद्या मंदिर अलोपीबाग के तीन बूथों पर 4753, नमपा जूनियर हाईस्कूल के दो बूथों पर 1969 व संत रविदास प्राथमिक विद्यालय जीटी रोड सोहबतियाबाग के दो बूथों पर 2287 मतदाता वोटिंग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें