फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव का मतदान कल

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद जिला अधिवक्ता संघ चुनाव का मतदान 27 अक्टूबर को होगा। अध्यक्ष के 20 और मंत्री 12 प्रत्याशियों समेत 122 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 5988 मतदाता शुक्रवार को करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए चुनाव समिति ने गुरुवार को दो बजे प्रत्याशियों की बैठक बुलाई है। मतदाता पर्ची का वितरण आज भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी भूपेंद्र देव शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदाता को ड्रेस में आना होगा। वकीलों को यूपी बार कौंसिल द्वारा जारी पहचानपत्र, सीओपी कार्ड अथवा प्रमाणपत्र और संघ द्वारा जारी पहचान पत्र की मूल प्रति अपने साथ आवश्यक रूप से रखना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें