फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सुरवां दलापुर में मतदाता पुनरीक्षण बैग चोरी, सभी दस्तावेज गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के सुरवां दलापुर गांव में तैनात बीएलओ लक्ष्मीशंकर का मतदाता पुनरीक्षण से जुड़ा बैग अज्ञात अराजकतत्वों ने चोरी कर लिया। बैग में मतदाता पुनरीक्षण की पूरी पत्रावली के साथ कई निजी दस्तावेज भी थे। घटना से स्थानीय निर्वाचन कार्य प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बीएलओ लक्ष्मीशंकर ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे वे सुरवां दलापुर बाजार में कुछ सामान खरीदने के लिए रुके थे। उन्होंने बाइक सड़क किनारे खड़ी की और पास की दुकान में चले गए। इसी बीच अज्ञात चोरों ने बाइक में टंगा बैग पार कर दिया।
बैग में मतदाता पुनरीक्षण की पत्रावली के साथ उनकी बेटी का अंकपत्र व उनका आधार कार्ड और मनरेगा योजना की दो फाइलें भी रखी थीं। पहले उन्हें लगा किसी ने मजाक या परेशान करने की नीयत से बैग उठा लिया है लेकिन 24 घंटे बाद भी बैग न मिलने पर उन्होंने घटना की सूचना ब्लॉक और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन्हें सुरवां दलापुर गांव के 2542 मतदाताओं के पुनरीक्षण का कार्य सौंपा गया था। अब तक उन्होंने 204 नए मतदाताओं को जोड़े जाने की पत्रावली, 5 नामों के संशोधन और 54 मृतक या बाहरी व्यक्तियों के नाम विलोपन की सूची तैयार की थी। चोरी के बाद ये सभी दस्तावेज गायब हो गए हैं।
बीएलओ ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी जाएगी। मामले में इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें