फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस भेजकर वोटर लिस्ट से लिंक करें आधार नंबर

Sun, 05 Apr 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय निर्वाचक नामावलियों के परिशोधन एवं प्रमाणीकरण संबंधी कार्यक्रम (एनईआरपीएपी) लॉन्च किया है। इसके तहत वोटरों के आधार नंबर वोटर लिस्ट के डाटा बेस से लिंक किए जाएंगे। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति एक से अधिक जगह का वोटर है तो आधार नंबर डाटा बेस से जुड़ते ही मालूम हो जाएगा और आवश्यक संशोधन किया जा सकेगा। इसके अलावा भी कई अन्य सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन


इस नई प्रक्रिया से निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और बेहतर होगी तो वोटरों को भी काफी सहूलियत होगी। इसके लिए वोटरों को इधर-उधर भटकने की जरूरत भी नहीं है। यह काम घर बैठे ऑनलाइन किया जा सकता है। इसके अलावा मोबाइल से एसएमएस भेजकर भी अपने आधार नंबर को वोटर लिस्ट के डाटा बेस से लिंक किया जा सकता है।
वोटर दो तरह से अपना आधार नंबर मतदाता सूची के डाटा बेस से जोड़ सकते हैं। सबसे पहले वेसाइट ‘http://www.nsvp.in’ के माध्यम से नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल पर जाना होगा।
विज्ञापन


 उपलब्ध टैब्स में एक ‘फीड योर आधार नंबर’ पर क्लिक करना होगा। इसके बाद कंप्यूटर स्क्रीन पर एक फॉर्म प्रदर्शित होगा। इसमें आधार नंबर सहित अन्य जानकारियां फीड करनी होंगी। इसके अलावा मोबाइल से एमएमएस भेजकर भी आधार नंबर को मतदाता सूची के डाटा बेस से लिंक किया जा सकता है। इसके लिए मोबाइल के एसएमएस बॉक्स पर जाकर ‘ECILINK<EPIC Number><Aadhaar Number>’  (उदाहरण के तौर पर- ECILINK IJH3456780 123456789123) लिखकर ‘51969’ नंबर पर भेजना होगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधार नंबर मतदाता सूची के डाटा बेस से लिंक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें