फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जगह से नहीं बन पाएंगे वोटर

Wed, 24 Jan 2018 01:06 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अब दो जगह से मतदाता नहीं बन पाएंगे। नई व्यवस्था में कहीं और मतदाता हैं तो नए स्थान की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए किया गया आवेदन निरस्त हो जाएगा। नई व्यवस्था में आवेदन के समय ही सभी दस्तावेज ऑनलाइन किए जा रहे हैं। इससे फर्जीवाड़ा पर रोक लगने के दावे किए जा रहे हैं। हालांकि इसकी वजह से उन्हें स्कैन करके अपलोड करने तथा उनकी जांच में काफी समय लग रहा है। ऐसे में मतदाता सूची के पुनर्निरीक्षण का काम भी धीमा हो गया है।
विज्ञापन


वोटर लिस्ट में संशोधन में ईआरओ-नेट की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इसके तहत नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वालों को फार्म के साथ पहचान और आवास प्रमाण पत्र की प्रति देनी होती है। इसके अलावा ऑफलाइन आवेदन करने वालों के सभी डॉक्यूमेंट भी आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करने हैं। एडीएम प्रशासन महेंद्र राय का कहना है कि इन डॉक्यूमेंट की मदद से एक से अधिक जगह मतदाता बनने के लिए आवेदन करने वाले पकड़ में आ जा रहे हैं। अन्य राज्यों में नई व्यवस्था पहले से लागू है। अब यहां भी लागू किया गया है। इससे फर्जीवाड़ा पर रोक लगेगी।

मतदाता बनने के लिए 18778 आवेदन
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 18778 लोगाें ने आवेदन किया है। इनमें ज्यादातर युवा हैं। इनमें 18054 लोगों ने ऑफलाइन तथा 724 ने ऑनलाइन आवेदन किया है। यह संख्या 21 जनवरी को चले विशेष अभियान तक की है। हालांकि 4153 लोगों ने नाम हटवाने के लिए भी आवेदन किया है। 28 लोगों ने बूथ बदलवाने के लिए आवेदन किया है। इनके नाम उसी विधानसभा में दूर के बूथ की मतदाता सूची में शामिल हैं। 1297 ने नाम आदि में संशोधन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें