मनोरंजक प्रतियोगिताओं के माध्यम से शनिवार को बच्चों-महिलाओं ने प्रयागराज में रिकार्डतोड़ मतदान का संदेश दिया। महिलाओं ने मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में वोट फॉर इंडिया के संदेशों से हथेलियां सजाईं। बच्चों ने कैनवास पर ईवीएम, पोलिंग बूथ पर आधारित पेंटिंग बनाई। अमर उजाला अपराजिता व निर्वाचन आयोग के स्विप कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में यह मतदाता जागरूकता अभियान अशोक नगर स्थित प्रियदर्शिनी अपार्टमेंट में चलाया गया। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण्य बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।
अपार्टमेंट के लॉन में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अनन्या मिश्रा, आयुष, शांभवी, अन्वी श्रीवास्तव रेयांश कौशिकी कुशवाहा, मीमांसा, प्रेक्षा गुप्ता, अपूर्व गुप्ता, अमृतांश त्रिपाठी, अनन्या सिंह, सोना ने कैनवास पर तरह-तरह के रंगों में मतदान के भावों को उकेरा। इसी तरह मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में शारदा यादव, उमा श्रीवास्तव, शीारानी जायसवाल, सुमन सिंह, मंजू सिंह, रंजना मिश्रा, शहानवी त्रिपाठी, सुनीता रस्तोगी,पूजा श्रीवास्तव, आशा सिंह, अंजलि, रश्मि जायसवाल, किश्वर जमाल, स्मिता कुमारी, कवलजीत कौर, डॉ शहीना सिद्दीकी, अर्चना, मनोरमा तिवारी, आशु अग्रवाल, नीता गुप्ता, रश्मि दीक्षित, श्रीप्रिया मिश्रा, रेनू ने मतदान महादान के संदेशों से हथेलियां रचाईं।
स्विप से जुड़ीं अपर्णा बाजपेयी, शिक्षक मुकेश श्रीवास्तव, वंदना श्रीवास्तव,कमलाकांत तिवारी के अलावा समाजसेविका डॉ. रश्मि शुक्ला ने सहयोग किया। इस मौके पर प्रो सुरेंद्र सिंह, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. शार्दूल सिंह, गौतम अग्रवाल, हेमंत यादव, मोहम्मद शबीर, एमएन खान, नरेंद्र सिंह, एनके अरोरा, पी तिवारी, एनके श्रीवास्तव ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान की अपील की।