सात वाहनों को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को सीटीओ चौक शिमला से हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के कई क्षेत्रों के लिए भेजा।
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को रोडवेज ने दो लग्जरी एसी बसों की सौगात दी है। रोडवेज ने दिल्ली के लिए पहली बार वॉल्वो और स्कैनिया बसों का संचालन शुरू किया है। इन बसों की शुरूआत भी हो गई है। दिल्ली के आनंद विहार से वाराणसी तक ये बसें वाया इलाहाबाद होकर चलेंगी।
वॉल्वो बस की बात करें तो इसके आनंद विहार से चलने का समय दिन में दो बजे रखा गया है जो रात 1.30 बजे इलाहाबाद एवं सुबह चार बजे वाराणसी पहुंच जाएगी। वापसी में वाराणसी से दिन में दो बजे चलने के बाद शाम पांच बजे इलाहाबाद एवं सुबह सात बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। इसके अलावा रोडवेज की स्कैनिया बस आनंद विहार से रात नौ बजे चलने के बाद सुबह आठ बजे इलाहाबाद एवं दिन में 10.30 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।
जबकि वाराणसी से स्कैनिया बस शाम 6.15 बजे चलकर रात नौ बजे इलाहाबाद एवं सुबह 10.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक डा. हरिशचंद्र यादव के मुताबिक अभी दिल्ली के लिए दो छोटी बसें चल रही थी, लेकिन अब लग्जरी वॉल्वो और स्कैनिया बस भी शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि एसी स्कैनिया बस यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते चलेगी।