फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का दर्शन कर संगत निहाल

विज्ञापन
Visiting Sri Guru Granth Sahib is compatible with Nihal - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। सिख समाज के लिए शुक्रवार का दिन अपार खुशियां लेकर आया। श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव पर गुरु नानक प्रकाश यात्रा कई राज्यों से होती हुई वाराणसी से प्रयागराज पहुंची। यात्रा कर्नाटक के बिदर स्थित गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब से आरंभ हुई थी। गुरुनानक देव जी के संदेश के साथ फूलों से सजे आकर्षक रथ पर विराजमान गुरु गोविंद सिंह जी की ओर से हस्तलिखित ‘गुरुग्रंथ साहिब’ का दर्शन करके संगत निहाल हुई।
विज्ञापन

श्री गुरुसिंह सभा के अध्यक्ष सरदार जोगिन्दर सिंह के नेतृत्व में समूह संगत ने अलोपीबाग शास्त्री ब्रिज के पास यात्रियों पर पुष्पवर्षा और माल्यार्पण करके स्वागत किया। पंजप्यारों की अगुवाई में यात्रा बैरहना, रामबाग, चन्द्रलोक, जीरो रोड, घंटाघर से कोतवाली होते हुए श्रीगुरु सिंह सभा खुल्दाबाद पहुंचकर पूरी हुई। पूरे रास्ते महिला-पुरुष सेवादारों ने सड़क बुहारने के बाद पानी और फूलों की पंखुड़ियों का छिड़काव किया।
जीरो रोड चौराहा तथा अवाम सेवा समिति की ओर से मोहम्मद अबरार के नेतृत्व में नखासकोहना पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। बिदर स्थित गुरुद्वारा नानक झीरा साहिब से आए प्रधान पुनीत सिंह की देखरेख में चल रही यात्रा में हेड ग्रंथी बाबा बक्शी सिंह, ग्रंथी बचित्तर सिंह सहित बड़ी संख्या में सेवादारों के अतिरिक्त सभी संगतों के सदस्य, खालसा कॉलेज, स्थानीय गुरुद्वारों की कमेटियों के पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रकाश के बाद रवानगी आज
गुरुद्वारा खुल्दाबाद में गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को ‘सुखासन स्थान’ पर विराजमान कराया गया। महामंत्री प्रीतम सिंह के मुताबिक शनिवार की सुबह पांच बजे प्रकाशोत्सव के बाद संगत दर्शन, कीर्तन, अरदास करेगी। सुबह आठ बजे नगर कीर्तन के रूप में स्टेशन फ्लाईओवर डीएसए नवाब यूसुफ रोड, थाना सिविल लाइन, पत्थर गिरजा, एमजी मार्ग, स्टेनली रोड होते हुए रायबरेली को रवाना होगी। प्रकाशोत्सव का पर्व दस से बारह नवंबर तक दुनिया भर में मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें