फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: विश्व हिंदू रक्षा परिषद का विस्तार, सत्यम बने जिला उपाध्यक्ष

Mon, 16 Mar 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
लालगोपालगंज- विश्व हिंदू रक्षा परिषद के नवनियुक्त पदाधिकारिय।
विज्ञापन
विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा संगठन विस्तार को लेकर रविवार को बैठक आयोजित की गई। राष्ट्रीय महासचिव के नेतृत्व में आयोजित बैठक में प्रयागराज जिले के लिए नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय महासचिव पंकज प्रधान ने प्रयागराज जनपद में संगठन का विस्तार करते हुए नए पदाधिकारियों की घोषणा किया।
विज्ञापन

उन्होंने सत्यम मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, विवेक त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा और राजकरन सरोज को जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के पद पर मनोनयन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि संगठन का निरंतर विस्तार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी पूरी निष्ठा से समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। मौक पर जिलाध्यक्ष डाॅ. रामापति त्रिपाठी, प्रदेश संगठन मंत्री उमेशचंद्र त्रिपाठी, अंजनी पांडेय, सतीश मिश्र, बाबी केशरवानी, पवन पांडेय, आशीष केसरवानी, राजीव पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें