कोरांंव। क्षेत्र के सपा नेता विनय सोनकर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के निर्देश पर जमुनापार जिला अध्यक्ष पप्पू लाल निषाद ने जिलासचिव कि जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जिला उपाध्यक्ष प्रभारी कोरांव राजेश पांडेय ने कहा कि दलित समाज को बडी जिम्मेदारी दे कर पार्टी विचारधारा को मजबूती प्रदान किया है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ललन सिंह पटेल, जिला सचिव दिनेश पटेल, रणजीत सोनकर, सनाउल्ला खान, सहादत अली, नौशाद अंसारी, मंगला कोल, अशोक विद्यार्थी, राकेश सोनकर आदि ने बधाई दी है।