फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: लापरवाही बरतने पर राजस्व कर्मियों को लगाई फटकार

Sat, 29 Mar 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजा। तहसील सभागार में शुक्रवार को एसडीएम दशरथ कुमार और तहसीलदार आकांक्षा मिश्रा ने राजस्व कर्मियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने आईजीआरएस के मामलों में लापरवाही बरतने पर कानूनगो मेजा राजबहादुर के साथ कई राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई। साथ ही चेतावनी दी कि अगर दो दिन में आईजीआरएस के मामलों को निस्तारित नहीं किया गया तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। तहसीलदार ने कहा कि आईजीआरएस के मामलों को सभी राजस्वकर्मी गंभीरता से लें। शिकायती पत्र कई दिनों से लंबित हैं। यह घोर लापरवाही की श्रेणी में आता है। बैठक में राजस्व निरीक्षकों के साथ-साथ कई लेखपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें