फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चोक नालियों से ग्रामीण परेशान, सफाई की मांग

Wed, 23 Sep 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मंसूराबाद के रेरुआ में चोक नालियों से गांव की सड़क पर जमा कीचड़ व पानी।
विज्ञापन
क्षेत्र के रेरुआ गांव में नालियों की नियमित सफाई न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। सड़कों पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, नालियों की सफाई लंबे समय से नहीं हुई है। घास उगने और कूड़ा-कचरा जमा होने से पानी की निकासी बाधित है। बारिश के बाद स्थिति और भी खराब हो गई है। गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आता है। अजय गौतम, पूर्व प्रधान मुन्नू लाल, सुनील कुमार और बड़ेलाल गुप्ता सहित अन्य ग्रामीणों ने तत्काल सफाई की मांग की है।
विज्ञापन

सफाई कर्मी वहां हैं, अभी विद्यालय पंचायत भवन पर लगाया गया है, सुबह बात करके वहां भी सफाई कराते हैं। -अमित मिश्रा, प्रभारी एडीओ पंचायत, श्रृंग्वेरपुर धाम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें