फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मुआवजा की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Wed, 21 Jan 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
हरिसेनगंज-मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण
विज्ञापन
मऊआइमा में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की सुगबुगाहट के बाद इसकी जद में आने वाले लोगों को ध्वस्तीकरण का डर सताने लगा है। प्रभावित लोगों ने मंगलवार को मुआवजा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मऊआइमा में रेलवे व सेतु निगम विभाग की ओर से 850 मीटर लंबा ओवर ब्रिज बनाने के लिए नापजोख कर ली गई है। ओवरब्रिज के निर्माण से लोगों को जाम से निजात मिलने की उम्मीद है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार सड़क के मध्य से दोनों तरफ 10-10 मीटर भूमि अधिग्रहण कर निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसकी जद में आने वाले परिवारों ने मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दाैरान दीपक मिश्रा, आलोक मिश्रा, हनुमान जायसवाल, लाल बहादुर पटेल, बंटी जायसवाल, मक्खन जायसवाल, विजय जायसवाल और मनोज कुमार साहू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें