धोबहट में आयोजित श्रीमद् बाल्मीकि कथा के चौथे दिन की कथा में बनवास की कथा विस्तार से वर्णन किया
क्षेत्र के धोबहट में आयोजित श्रीमद्वाल्मिकि कथा के चौथे दिन की कथा में रामविशाल महराज ने वनगमन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान राम अपना निवास पंचवटी में बना कर राक्षसों का उद्धार करने के लिए रहने लगे। मुख्य यजमान राजधर तिवारी और गुलाब कली ने आरती की। इस दाैरान अंजनी कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार मिश्र, संतोष तिवारी, हरीशंकर शुक्ल, अभिषेक तिवारी आदि उपस्थित रहे।