फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पुलिया पर अंधा मोड़ को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Tue, 17 Jun 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
सुहास। ड्रमंडगंज नेशनल हाईवे 35सी मार्ग पर बढ़वारी कला गांव में बेलन नहर पर स्थित पुलिया मौत का कारण बन गई है। शनिवार को हाईवे की पुलिया से कार नीचे नहर में गिर गई थी। सोमवार की सुबह अंधे मोड़ पर एक लोड ट्रक हाईवे की पुलिया से नहर में गिर गई। इसे लेकर ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार विनोद बरनवाल, नायब तहसीलदार राम मूरत व चौकी प्रभारी रामगढ़ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों का आरोप था कि हर तीसरे दिन हाईवे पर स्थित पुलिस के टर्निंग पर हादसे हो रहे हैं। ग्रामीण एनएच हाईवे के एक्सईएन के आने की जिद पर अड़े रहे। दोपहर बाद एनएच विभाग के सहायक अभियंता विशाल कुमार जैसे ही पहुंचे ग्रामीणों का आक्रोश और बढ़ गया। समाजवादी पार्टी छात्र सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रमोद मिश्र व अन्य ग्रामीणों ने अधिकारियों को खरी खोटी भी सुनाई। हालांकि तहसीलदार विनोद बरनवाल ने मामले को शांत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें