करनाईपुर क्षेत्र के शीतलापुर गांव में पानी का टंकी का विरोध करते ग्रामीण
शीतलापुर गांव में जल जीवन मिशन की पानी टंकी के निर्माण पर ग्रामीणों में नाराजगी है। सोमवार को उन्होंने निर्माण स्थल पर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि 10 फीट गहरे गड्ढे में टंकी बन रही है। गड्ढे में पानी भरने से निर्माण गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। जलभराव वाले स्थान पर टंकी बनाना उचित नहीं है। बरसात में गड्ढे में पानी भरने से भवन की मजबूती व सुरक्षा पर असर पड़ेगा। उन्होंने निर्माण की जांच और टंकी को सुरक्षित, ऊंचे व समतल स्थान पर बनाने की मांग की। विरोध में मनीराम पटेल, सुरेश प्रजापति, मनोज यादव, डॉ. विनोद, हरिश्चंद्र पटेल, शिवचंद्र पटेल, धर्मेंद्र पटेल, अजय कुमार, राजू सरोज समेत कई ग्रामवासी शामिल थे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से उचित कार्रवाई की मांग की।