चक मार्ग, नाली, खलिहान, खाद, गड्ढे, श्मशान, तालाब आदि जगहों पर हो रहे अवैध कब्जे की कार्यवाही पर कोई समझौता नहीं होगा। शिकायत मिलने पर संबंधित बिंदुओं की नाप कराकर पारदर्शिता से न्याय होगा। किसी भी पक्षकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। यह बातें तहसीलदार कोरांव रोशनी सोलंकी ने पत्रकारों के साथ एक बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों का अतिक्रमण आमजनमानस की समस्या का कारण बनी हुई है।किसानों के सामने यूरिया डीएपी खाद की गंभीर समस्याओं पर चर्चा करते हुए कहा कुछ समितियों की जांच की गई है। निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर खाद बेचने वालों की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर भेदभाव रहित फरियादियों के साथ न्याय होगा।