फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीण, जलापूर्ति बहाल करने की मांग

Fri, 14 Aug 2026 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
बहरिया क्षेत्र के तेजपुर गांव में पानी की टंकी से जुड़ी पाइपलाइन फटने के कारण जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और दूरदराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में बिछाई गई पाइपलाइन की गुणवत्ता खराब होने के कारण आए दिन पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है। पाइपलाइन फटने से टंकी का पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। पाइपलाइन बिछाने के बाद से कई स्थानों पर खराबी की समस्या आती रही है। समय पर मरम्मत न होने से जलापूर्ति व्यवस्था लगातार प्रभावित हो रही है। अशोक कुमार पटेल, उधम सिंह पटेल, रामप्रकाश आदि ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर पाइपलाइन दुरुस्त कराने और जलापूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें