फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: महिलाओं की हत्याओं से सहमे ग्रामीण, दो संदिग्ध और पकड़े

Wed, 26 Jul 2023 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज/शाही। इलाके में खेत पर गईं तीन महिलाओं की हत्या के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। महिलाओं और बच्चों ने अकेले खेतों में जाना छोड़ दिया है तो पुरुष खेतिहर इलाकों में घूमते संदिग्धों की खुद धरपकड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन

शाही क्षेत्र के गांव आनंदपुर में 29 जून को महिला की हत्या की गई थी। इस गांव में मंगलवार शाम नहर के पास तीन लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। ग्रामीणों ने उनसे घूमने की वजह पूछी तो तीनों भागने लगे। बदमाश होने का शक होने पर ग्रामीणों ने तीनों को दौड़ा लिया। इनमें से दो को पकड़ लिया गया। दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दरोगा महीपाल सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि यह लोग रुद्रपुर से अपनी रिश्तेदारी बकैनिया वीरपुर आए थे, इनके रिश्तेदारों को थाने बुलवाया गया है। इसके बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी।
इधर, शाही के ही कुल्छा गांव में सोमवार को खरगोश का शिकार कर रहे चार लोगों को ग्रामीणों ने घेर लिया था। इनमें से एक को पकड़ लिया गया और तीन फरार हो गए। ग्रामीणों ने इन्हें थाना पुलिस को सौंप दिया था। इनके खिलाफ वन दरोगा आनंद प्रकाश सक्सेना ने रिपोर्ट कराई है। चारों भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा के निवासी हैं। इनमें नईम अहमद पकड़ा गया है तो अफसार अहमद, फहीम अहमद, अमीत अहमद फरार हो गए। वन दरोगा के मुताबिक बिना अनुमति के यह लोग जीव जंतुओं का शिकार कर रहे थे।
विज्ञापन

000
महिलाओं के वेश में संदिग्धों के घूमने की चर्चा
शाही के आसपास के ग्रामीण इन दिनों अजीब से खौफ में जी रहे हैं। तीन महिलाओं की हत्या का खुलासा नहीं होने से इलाके भर में अफवाहें भी तैर रही हैं। महिलाओं में चर्चा है कि संदिग्ध लोग खेतों में घूमते रहते हैं। इनमें से कुछ तो महिलाओं की वेशभूषा में भी रहते हैं। वह उन लोगों से कहते हैं कि उनकी घास की गठरी उठवाकर सिर पर रखवा दें। वह लोग ऐसा करने पर चंगुल में फंस सकती हैं, इसलिए सावधानी बरतती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें