फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गांव के तालाब में मिला 52 घंटे से लापता युवती का शव, हत्या का लगाया आरोप

Fri, 05 Sep 2025 07:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

सरायममरेज थाना क्षेत्र सरौचा गांव में 52 घंटे से लापता किरन भारतीय (19) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही तालाब में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन
मौत। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायममरेज थाना क्षेत्र सरौचा गांव में 52 घंटे से लापता किरन भारतीय (19) का शव बृहस्पतिवार सुबह गांव के ही तालाब में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से युवती की मौत की पुष्टि हुई है। चचेरे भाई बलराम ने बताया कि बुधवार सुबह से किरन घर में नहीं थी। घरवालाें ने खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे चाचा शिवचंद्र को घर से करीब 200 मीटर दूर तालाब में उसका शव दिखा।

विज्ञापन


परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से मना कर दिया। पुलिस ने समझाने पर परिजन तैयार हुए। चचेरे भाई ने आरोप लगाया कि किरन के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें लगी थीं।  उसने बताया कि एक दिन पहले शक के आधार पर तालाब में करीब तीन घंटे खोजबीन की थी। किसी ने हत्या कर शव को तालाब में फेंका है। किरन तीन बहनों व एक भाई के बीच में बहनों में सबसे बड़ी थी। पिता की पहले हो चुकी है।

परिजनों की डांट से नाराज होकर युवती दो सितंबर की रात से घर से लापता थी। इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किरन की डूबने से मौत हुई है। कई घंटे तक पानी में पड़े रहने की वजह से शरीर पर चोट आई है। परिजनों की तहरीर और मिले साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है। - कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें