रीवा रोड (मामा भांजा) विद्युत उपकेंद्र गौहनिया की बिजली की कटाैती की समस्या से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण अमित पटेल ने बताया कि हर साल गर्मी शुरू होते ही कोई तैयारी नहीं होने की स्थिति में लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं मिलती जिससे यह समस्या और गंभीर हो जाती है। पिंटू यादव ने बताया कि भीषण लू चलने के बाद रातभर बिना बिजली के रहना पड़ता है। एखलाक अहमद ने बताया कि कोई भी जनप्रतिनिधि समस्या का निस्तारण नहीं कर पाया है। जेई अवधेश वर्मा ने बताया कि अधिक भार के चलते बिजली कट जा रही है। अतिरिक्त बिजली की कोई कटौती नहीं की जा रही है। रोस्टिंग का जो समय निर्धारित है, उतनी कटौती हो रही है।