फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: गर्मी में पारा चढ़ते ही बेतहाशा बिजली कटौती से लोग परेशान

Tue, 28 Apr 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
भीषण बिजली कटौती और लोग वोल्टेज से परेशान झूंसी के कृष्णा विहार कॉलोनी के लोग उपखंड अधिकारी राक
विज्ञापन
छतनाग वार्ड के कृष्णा विहार काॅलोनी सरायतकी में गर्मी में पारा चढ़ते ही बिजली कटौती और लो वोल्टेज से परेशान लोगों ने सोमवार को उपखंड अधिकारी राकेश कुमार पाल को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने विद्युतीकरण के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

झूंसी के सरायतकी कृष्णा विहार काॅलोनी में तकरीबन 70 से 80 मकानों में रहने वाले लोग कई साल से लो वोल्टेज और बिजली कटौती की समस्या झेल रहे हैं। लोगों ने बताया कि रविवार को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक लो वोल्टेज की समस्या बनी रही। फिर तीन बजे आपूर्ति ठप हो गई। शाम को छह बजे के आसपास कुछ देर के लिए बिजली आई लेकिन दोबारा अंधेरा छा गया।
रात तकरीबन साढ़े दस बजे के बाद काॅलोनी में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान विनोद कुमार तिवारी, कमलेश मौर्या, नरेंद्र चौधरी, शीतला प्रसाद कुशवाहा, हरिकेश शुक्ला, राममूर्ति, शशांक त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें