ब्लॉक क्षेत्र के खैरूआ व डिहवा बस्ती में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने सड़क से निकले नुकीले पत्थर हाथ में लेकर प्रदर्शन किया और जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि खैरूआ-डिहवा मार्ग करीब 20 वर्ष पहले बना था लेकिन वर्षों से मरम्मत नहीं हुई। सड़क पर गड्ढे और उभरे पत्थर हादसों को न्योता दे रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। समाजसेवी अमित पांडेय ‘रफ्तार’ ने चेतावनी दी कि जल्द मरम्मत न हुई तो उग्र आंदोलन होगा। प्रदर्शन में रामधनी, यूसुफ, यासीन, चंद्रमणि, मालाधारी यादव, महेंद्र, सत्यप्रकाश और सोनू मौजूद रहे।