फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: सड़क की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, किया प्रदर्शन

Sat, 05 Sep 2026 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। गोरा लोकनाथपुर में रामगंगा पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि गहरे गड्ढों के कारण यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष बारिश और बाढ़ के कारण सड़क को काफी नुकसान हुआ था। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश होने पर सड़क के किनारे की मिट्टी और अधिक धंसने व कटने का खतरा बना हुआ है। इसके चलते हादसे का खतरा बना हुआ है।
क्षतिग्रस्त सड़क और बाढ़ से प्रभावित अन्य निर्माण कार्यों के लिए करीब तीन करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इन कार्यों का जिम्मा ओम बालाजी कंस्ट्रक्शन को सौंपा गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर काम में देरी और गुणवत्ताहीन निर्माण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये स्वीकृत होने के बावजूद काम की गति धीमी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की कि संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति का निरीक्षण करें और गहरे गड्ढों को तत्काल भरवाने के साथ क्षतिग्रस्त हिस्से को सही कराया जाए। साथ ही काम में देरी और गुणवत्ता को लेकर लगाए जा रहे आरोपों की भी जांच कराई जाए। प्रदर्शन के दौरान बाबू राम कश्यप, प्रमोद शर्मा, लेखराज कश्यप, जितेंद्र कुमार, सर्वेश कुमार, हरबीर सिंह और धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
वर्जन :
क्षतिग्रस्त सड़क और अन्य बाढ़ प्रभावित कार्यों के लिए धनराशि स्वीकृत है। जल्द सड़क का निरीक्षण कराया जाएगा। संबंधित विभाग को कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए जाएंगे। - निधि शुक्ला, एसडीएम मीरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें