फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Tue, 19 May 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फूलपुर विद्युत उप खंड कार्यालय पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में कई दिनों से बिजली और पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीणों ने सोमवार शाम फूलपुर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की मांग करते हुए विभागीय अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र में पिछले करीब छह दिन से बिजली व्यवस्था बाधित है जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से पेयजल संकट भी गहरा गया है और तेज गर्मी के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार शाम करीब आठ बजे बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए जल्द बिजली बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन में विजय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, पूर्व बीडीसी संतोष कुमार, उमाशंकर, सनी पासी, ओमप्रकाश, बृजेश कुमार, प्रताप चंद, सनी सरोज, दीपक, राजेश पटेल, प्रशांत प्रजापति, कपिल सरोज, दिनेश सरोज, कुंदन, बृजेंद्र, जगदीश एडवोकेट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें