फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू कलह से परेशान ग्रामीण ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कलह से आजिज ग्रामीण ने जहर खाकर दी जान
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मलाकसद्दी गांव का मामला
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मलाकसद्दी गांव में शनिवार रात घरेलू कलह से आजिज एक ग्रामीण ने जहर खा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
मलाकसद्दी गांव का रामचरन चौरसिया (55) खेती करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि घरेलू कलह से शनिवार रात उसने जहर खा लिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिवार वाले रामचरन को अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर रहे थे। इससे पहले ही उसकी सांसें थम गईं। इससे पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। मुंबई में रह रही बेटी और बेटे के आने के बाद सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। नगर कोतवाल मनीष कुमार पांडेय का कहना है कि फिलहाल मामले की जानकारी नहीं है। किसी ने तहरीर दी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें