फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: मैजिक की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

Mon, 12 Oct 2026 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर।हादसे में जान गंवाने वाले रणजीत सिंह (48) की फाइल फोटो। संवाद
विज्ञापन
क्षेत्र के महपूरा गांव के पास शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार मैजिक की चपेट में आने से बाइक सवार रणजीत सिंह (48) को टक्कर मार दी। इस हादसे में अतनपुर गांव निवासी रणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल दोनैया स्थित अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने उन्हें एसआरएन अस्पताल रेफर किया। स्वरूपरानी अस्पताल पहुंचते ही रणजीत सिंह की मौत हो गई। हादसे से नाराज ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने अज्ञात मैजिक चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने सड़क पर वाहनों की गति नियंत्रित करने और लापरवाह चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।
विज्ञापन

बाइक की भिड़ंत में दो युवक घायल
मऊआइमा क्षेत्र के घूरघाट गांव में रविवार दोपहर दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घायलों की पहचान प्रतापगढ़ के दुल्हीपुर निवासी मनीष कुमार (35) और मऊआइमा के ओसान का पूरा निवासी लवकुश (20) के रूप में हुई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊआइमा से प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया।
घायल ग्रामीण की तीन दिन बाद मौत
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के करूआडीह गांव निवासी 48 वर्षीय राम सिंह की सड़क हादसे में घायल होने के तीन दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। प्रतापपुर-फूलपुर मार्ग पर उनकी बाइक को दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मारी थी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें