फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 14 Aug 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद ब्यूरो। फर्जी प्रस्ताव के जरिए नौकरी से निकाले गए रोजगार सेवकों की बहाली  व मानदेय भुगतान जैसी कई मांगों को लेकर लामबंद ग्राम रोजगार सेवकों ने विकास भवन में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान रोजगार सेवकों ने काली पट्टी बांधकर जुलूस भी निकाला। प्रदर्शन के दौरान रोजगार सेवकों की पुलिसकर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों द्वारा रोजगार सेवकों को जेल भेजने की चेतावनी देने पर रोजगार सेवक भड़क गए। आखिरकार अपर जिलाधिकारी (नगर) ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष से फोन पर वार्ता की और अपर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन लेने के लिए भेजा। उसके बाद ही रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन समाप्त किया। प्रदर्शन में संगठन प्रदेश अध्यक्ष शिव मनोरथ शुक्ला, विजय चंद्र विश्वकर्मा, अनवर हुसैन, अरुण यादव, वीरेंद्र गौतम, चिंतामणि शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सचिन यादव, अंजनी शुक्ला, दीपक त्रिपाठी, सुनीता मौर्या, रीमा पटेल, ऊषा चौरसिया, मोनी जायसवाल, समेत कई रोजगार सेवक शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें