अनियमितता में तीन सदस्यीय टीम गठित होने की भनक लगते ही ग्राम विकास अधिकारी और प्रधान के मिलकर 5.36 लाख रुपये निकालकर बंदरबांट करने के मामले में सचिव जावेद अहमद को निलंबित कर दिया गया है। प्रधान को पहले ही बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है।
जिले के मंगरौरा विकास खंड दरछुट ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिलने पर अफसरों ने जांच की और प्रधान को दोषी पाते हुए तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने का फैसला किया।
12 जुलाई 2019 को डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया। इधर प्रधान राम बहादुर वर्मा और ग्राम विकास अधिकारी जावेद अहमद ने दस जुलाई को ही 5.36 लाख रुपये का भुगतान कर लिया। इसकी जानकारी जब अफसरों को हुई, तो वह दंग रह गए। डीपीआरओ की जांच में मामला सही मिलने पर डीडीओ सुदामा प्रसाद ने ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित कर दिया।