फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विक्रम चाल की ईट पत्थरों से कूंचकर हत्या 

Fri, 03 May 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनापार के करछना थाना क्षेत्र के चनैनी गांव के समीप साधूकुटी चौराहे के पास बुधवार रात एक विक्रम चालक की ईट पत्थर से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। वह साथियों के साथ एक ढाबे में गया था। वहीं खाने पीने के दौरान झगड़ा हो गया। कातिल उसे घसीट कर लगी में ले गए और मार डाला। पुलिस ने उसके एक साथी और तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन



मूल रूप से बिहार के रहने वाले खंतहवा (40) विक्रम चालक था। पिछले कुछ सालों वह करछना के चनैनी गांव में आकर रहने लगा था। वह विक्रम चलाकर आजीविका चलाता था। उसके साथ साथी राजकुमार भी रहता है। बुधवार की रात वह अपने कुछ दोस्तों के साथ साधू कुटी के पास पंकज ढाबे में खाना खाने गया था। बताते हैं कि वहां पर पहले जमकर शराब पी गई। शराब पीने के दौरान ही खंतहवा के साथ गए लोगों में आपस में विवाद हो गया।

गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। ढाबा मालिक ने सबको बाहर किया तो कुछ लोग उसे मारते हुए गली में घसीट ले गए और ईट पत्थर से कूंचकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी भाग निकले। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो देर रात पुलिस मौके पर पहुंच गई। आस पास के लोगों से पूछताछ के बाद खंतहवा के साथियों की तलाश में दबिश दी गई।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर करछना दीपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उसके एक साथी वाहन चालक समेत तीन अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके घर पर सूचना भेज गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें