सोमवार को जिलाधिकारी प्रयागराज भानुचंद्र गोस्वामी ने विजय मिश्रा को नैनी सेंट्रल जेल से जिला जेल चित्रकूट ट्रांसफर कर दिया। शासन के निर्देश पर हुए इस स्थानांतरण को देर शाम अमलीजामा पहना दिया गया। जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे विजय मिश्रा को नैनी से चित्रकूट जेल के लिए रवाना कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय ने बताया की डीएम के आदेश पर विजय मिश्रा का ट्रांसफर हुआ है। यहां से उनकी रवानगी कर दी गई है।