फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : विजिलेंस ने फर्जी तरीके से शिक्षकों की भर्ती करने पर पूर्वउपसचिव, तीन डीआईओएस समेत 48 पर दर्ज किया केस

Mon, 29 Sep 2025 11:46 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संभल, बलरामपुर और मुजफ्फरनगर के एडेड कॉलेजों में फर्जी पैनल से नियुक्ति करने पर विजिलेंस ने सेवा चयन बोर्ड के पूर्व उपसचिव, तीन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) , 10 प्रधानाचार्य, आठ प्रबंधक, मुजफ्फरनगर तत्कालीन गन्ना अधिकारी समेत 48 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल, बलरामपुर और मुजफ्फरनगर के एडेड कॉलेजों में फर्जी पैनल से नियुक्ति करने पर विजिलेंस ने सेवा चयन बोर्ड के पूर्व उपसचिव, तीन जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) , 10 प्रधानाचार्य, आठ प्रबंधक, मुजफ्फरनगर तत्कालीन गन्ना अधिकारी समेत 48 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि फर्जी तरह से पैनल बनाकर अभ्यर्थियों को अलग-अलग कॉलेज में नियुक्ति दी है। विजिलेंस इंस्पेक्टर हवलदार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


शासन की ओर से विजिलेंस प्रयागराज को मई 2023 में खुली जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में पाया गया कि स्नातक शिक्षकों की भर्ती वर्ष 2013 विज्ञापन के माध्यम से निकली। इसमें कई अभ्यर्थी चयनित नहीं हुए लेकिन फर्जी समायोजन पैनल बनाकर उन्हें नियुक्ति दिला दी गई। आरोप है कि इस खेल में डीआईओएस, सहायक पटल, प्रबंधक और प्रधानाचार्य शामिल पाए गए। अभ्यर्थियों ने फर्जी नियुक्ति पत्र देकर कई वर्षों तक वेतन उठाया।

जांच पर पता चला कि इस भर्ती प्रक्रिया में माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज किसी भी चयनित व समायोजित अभ्यर्थियों का पैनल सबसे पहले बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करता है। इसके बाद संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक को रजिस्टर्ड डाक और अधिकारिक ई-मेल के माध्यम से सूचना देता है। पैनल को सत्यापित करने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक की होती है। लेकिन इस भर्ती में फर्जीवाड़ा कर 23 अभ्यर्थी को नियुक्ति दी गई।

विज्ञापन

बिना उत्तीर्ण किए ही किया गया चयन

जांच में पता चना कि फर्जी पैनल से अभ्यर्थी विवेक कुमार शुक्ला, राजकुमार व विकास तिवारी को बिना सत्यापित किए ही मुजफ्फरनगर के बरला इंटर कॉलेज में कार्यभार ग्रहण करने का पत्र प्रेषित कर दिया। उक्त अभ्यर्थी क्रमश: स्नातक विज्ञान, स्नातक हिन्दी और स्नातक सामाजिक विज्ञान का आवेदन किया था। बिना परीक्षा उत्तीर्ण किए ही तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, पटल सहायक प्रमोद कुमार शर्मा ने उक्त अभ्यर्थी को पद ग्रहण करा दिया। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रयागराज की जांच में पुष्टि हुई कि फर्जी पैनल से उक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी है।

36,43,144 रुपये की राजकीय नुकसान

एफआईआर के मुताबिक, इसमें मुजफ्फरनगर तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक गोविंद राम, पटल सहायक पवन पाल, अरविंद कुमार भी दोषी पाए गए हैं। जांच में पता चला कि ज्यादातर समायोजन पैनल सेवा चयन बोर्ड के पूर्व उपसचिव नवल किशोर ने हस्ताक्षरित है। जिला विद्यालय निरीक्षक संभल को यह अवगत करा दिया गया होता कि इनका समायोजन पैनल फर्जी है तो 36,43,144 रुपये की राजकीय धनराशि की हानि नहीं होती। वहीं, दीपिका सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार दुबे, मृत्युंजय यादव को भी कार्यभार ग्रहण करा दिया गया।

विज्ञापन

इन प्रबंधक और 10 प्रधानाचार्य पर केस

संभल बबराला बाबू राम सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुमित यादव, प्रधानाचार्य जगन्नाथ सिंह, संभल मणिकावली युग निर्माण विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक विशेष पाल सिंह, प्रधानाचार्य संजीव कुमार गाेयल, बलरामपुर उतरौला भारतीया इंटर कॉलेज प्रबंधक विमला त्रिपाठी, प्रधानाचार्य कुमेश कुमार सरोज, बलरामपुर रेहरा बाजार बीपीएस इंटर कॉलेज प्रबंधक नित्यानंद शुक्ला, प्रधानाचार्य ओम प्रकाश, बलरामपुर डीएवी इंटर कॉलेज प्रबंधक संजय तिवारी, प्रधानाचार्य हरि प्रकाश वर्मा, बलरामपुर तुलसीपुर स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम पांडेय बलरामपुर एमपीपी इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद तिवारी, बलरामपुर मथुरा बाजार रामशंकर भारती इंटर कॉलेज प्रबंधक अतुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य मनीराम तिवारी, बलरामपुर पचपेडवा लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज प्रबंधक शकील अहमद, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह, बलरामपुर तुलसीपुर बसंत लाल इंटर कॉलेज के प्रबंधक सलिल सिंह उर्फ टीटू, प्रधानाचार्य अशोक कुमार पाण्डेय और बलराम जिला गन्ना अधिकारी रंजीत सिंह कुशवाहा, अमरोहा तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र कुमार, मुजफ्फरनगर जिला विद्यालय निरीक्षक पटल सहायक प्रमोद कुमार शर्मा पर केस दर्ज किया है।

इन-इन पर भी केस

एफआईआर के मुताबिक, विवेक कुमार, राजकुमार, प्रियंका मिश्रा, विकास तिवारी, अमित कुमार श्रीवास्तव, संजय कुमार दुबे, दीपिका सिंह, मृत्युंजय यादव, जितेंद्र कुमार कुशवाहा, शिल्पी केसरी, कल्पना मौर्या, मितेश कुमार यादव, संतोष कुमार चंद्र, राजकुमार दुबे, धर्मेन्द्र मिश्र, सांगा तोमर, कुमारी प्रेमलता, मनोज कुमार सिंह और प्रियंका मिश्रा, राजबली, अंकित श्रीवास्तव समेत अन्य पर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें