कथित रूप से यह वीडियो मऊआइमा क्षेत्र का बताया जा रहा है। एक चर्चा यह भी है कि वीडियो में दिख रही युवती मऊआइमा जबकि युवक सोरांव क्षेत्र का रहने वाला उसका मंगेतर है। दोनों एक-दूसरे से मिलने गए थे और इसी दौरान कुछ मनबढ़ युवक व उसके दोस्त ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद युवती से अश्लील हरकत हुए वीडियो बनाया गया। इस बारे में जब सीओ सोरांव सुधीर कुमार से बात की गई तो उनका कहना था कि वीडियो की जानकारी मिली है लेकिन यह कहां का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। वीडियो में दिख रहे युवक-युवती का भी पता नहीं चला है। न ही कोई शिकायत मिली है।
पुलिस से ट्विटर पर शिकायत
वीडियो सोशल मीडिया पर तो वायरल हुआ ही, इसे एक यूजर ने टैग करते हुए प्रयागराज पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शिकायत भी दर्ज कराई। इसमें उसने लिखा कि वीडियो मऊआइमा के सिपाई सिसाह गांव का बताया गया। यही नहीं, इसमें युवती और अश्लील हरकत करते दिख रहे युवकों को अलग-अलग समुदाय का बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई।
वीडियो के संबंध में फिलहाल मुझे जानकारी नहीं है। ट्विटर पर शिकायत आई है तो इसकी जांच कराई जाएगी। वीडियो प्रयागराज का हुआ तो विधिक कार्रवाई होगी। - शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी