अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ व बेटे असद की कब्र पर फूल चढ़े होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। चर्चा है कि शब-ए-बरात के मौके पर तीनों की कब्र पर फूल चढ़ाए गए हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हो सका है और न ही अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि करता है। बता दें कि अतीक और अशरफ की 15 अप्रैल 2023 को पुलिस कस्टडी में कॉल्विन अस्पताल परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन, अशरफ की पत्नी जैनब और उसकी बहन नूरी फरार हैं। अतीक का बड़ा बेटा उमर लखनऊ जेल में है, जबकि दूसरा बेटा अली झांसी जेल में बंद है।