फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बदहाल रामजी का पूरा-उगई का पूरा मार्ग पर आवागमन दुश्वार

Thu, 05 Feb 2026 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
रामजी का पूरा से उगई का पूरा को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। जगह-जगह गड्ढे और टूटी पटरियों के कारण आए दिन राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खराब सड़क के कारण उनकी उपज मंडी तक पहुंचाने में समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क मरम्मत की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। फाफामऊ विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने बताया कि सड़क मरम्मत के लिए संबंधित विभाग में लिखा पढ़ी की जा चुकी है। जल्द ही मरम्मत कार्य आरंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें