फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उठिए... उठिए': 'जो सोवत है वो खोवत है, भगदड़ मचने की संभावना है'; हादसे से पहले का कमिश्नर का वीडियो वायरल

Wed, 29 Jan 2025 08:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वायरल हो रहे वीडियो में कमीश्नर विजय विश्वास पंत लाउड स्पीकर पर कह रहे हैं कि, 'सभी श्रद्धालु सुन लें... यहां लेटे रहने से कोई फायदा नहीं है। जो सोवत है वो खोवत है।
विज्ञापन
लाउड स्पीकर पर एनाउंस करते कमिश्नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में मंगलवार की देर रात हुई भगदड़ से पहले ही हालातों को देखते हुए मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने लोगों को सचेत किया था। मेला क्षेत्र के रास्ते पर जो लोग सो रहे थे उन्हें कमिश्नर ने चेतावनी भी दी। उन्होंने लोगों को समझाते हुए कहा कि आप यहां सोने के लिए नहीं इतनी दूर से आएं हैं। यहां सोएं नहीं बल्कि पवित्र डुबकी लगाकर पुण्य के भागीदार बनें और अन्य लोगों को भी मौका दें। अब इसका वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह भगदड़ होने की संभावना का भी जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में कमीश्नर विजय विश्वास पंत लाउड स्पीकर पर कह रहे हैं कि, 'सभी श्रद्धालु सुन लें... यहां लेटे रहने से कोई फायदा नहीं है। जो सोवत है वो खोवत है। उठिए... उठिए स्नान करिए और ये आपके सुरक्षित रहने के लिए भी है। बहुत आएंगे और भगदड़ मचने की संभावना है। आप पहले आ गए हैं तो आपको अमृत स्नान कर लेना चाहिए। सभी श्रद्धालुओं से करबद्ध निवेदन है। उठें... उठें... सोएं न।'

देखें वायरल वीडियो-

प्रशासन ने प्रेस वार्ता कर 30 लोगों की जान जाने की पुष्टि की

महाकुंभ मेले में भगदड़ को लेकर महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र प्रशासन ने आधिकारिक आंकड़े जारी किए हैं। जिसमें बताया गया है कि मंगलवार की रात को मची भगदड़ में 30 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। साथ ही 60 लोग घायल हुए हैं। महाकुंभ मेला क्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्ण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि बैरिकेड्स टूटने की वजह से भगदड़ हुई।

विज्ञापन

29 जनवरी को नहीं था कोई वीआईपी मूवमेंट: डीआईजी
डीआईजी वैभव कृष्ण ने बताया कि भगदड़ के समय संगम पर जो लोग लेटे हुए थे, उनके ऊपर भीड़ चढ़ गई। आज 29 जनवरी को शासन से सख्त निर्देश थे कि कोई वीआईपी मूवमेंट नहीं रहेगा। जो भी मुख्य स्नान पर्व हैं उस पर कोई वीआईपी प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें