आरोपी के पिता ने भी धमकाया
किशोरी के पिता का आरोप है कि जब उसने पुलिस से शिकायत की बात कही तो मुख्य आरोपी अविनाश के पिता रमाशंकर ने पूरे परिवार को गाड़ी चढ़ाकर मार डालने की धमकी दी। आरोप यह भी है कि घटना के बाद से अविनाश लगातार उसके व उसकी पत्नी के मोबाइल पर कॉल कर धमका रहा है। कह रहा है कि शिकायत करने पर मुंबई में रहने वाले बेटे समेत पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
देर रात तक आरोपियों का नहीं मिला सुराग
इस मामले में फिलहाल देर रात तक पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं हासिल कर पाई थी। मुख्य आराेपी अविनाश ट्रैक्टर चालक है और बालू की सप्लाई का काम करता है। इसके अलावा अन्य आरोपी गांव के ही रहने वाले हैं और उसके साथी हैं।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर सात लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से एक मुख्य आरोपी का पिता है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - अभिषेक भारती, डीसीपी नगर