फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फूलपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल भी किया, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Sep 2024 04:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि यह घटना करीब एक वर्ष पहले की है। उनकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चारों युवकों ने उसे दबोच लिया और खेत के पास खाली घर में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया।
विज्ञापन
रेप। - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फूलपुर क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। यही नहीं इस वीडियो को वायरल भी कर दिया। जानकारी होने पर युवती के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। इस पर गांव के चार युवकों पर मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को इनमें से दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि यह घटना करीब एक वर्ष पहले की है। उनकी बेटी शौच के लिए घर से बाहर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चारों युवकों ने उसे दबोच लिया और खेत के पास खाली घर में ले जाकर बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। परिवारवालों को भी जान से मार देंगे। दहशत के चलते बेटी ने किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया।

इसकी जानकारी हुई तो बेटी ने घरवालों को पूरी बात बताई। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी। इस पर आरोपी देवेंद्र सिंह उर्फ कालिया पुत्र अतर सिंह, रंचू उर्फ संदीप पुत्र चंद्रभूषण, राजा उर्फ धर्मराज पुत्र इंद्रपाल निवासी अगरा पट्टी थाना फूलपुर और रतन सिंह पुत्र जगराम निवासी पठान का पूरा थाना महेशगंज प्रतापगढ़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। रंचू उर्फ संदीप व राजा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना साल भर पहले की बताई गई है। पिता का कहना है कि तब पीड़िता ने किसी से कुछ नहीं बताया। फिलहाल तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य की तलाश की जा रही है।

- कुलदीप सिंह गुनावत, डीसीपी गंगानगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें