एसीपी हंडिया के समक्ष आज देंगी बयान
पुलिस कमिश्नर के आदेश पर एसीपी ने हंडिया ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने पीड़ित बहनों को बुधवार को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। मामले में एक आरोपी नैनी जेल में बंद है, जबकि अन्य दो आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो रही है। आरोप है कि इसी द्वेष के चलते आजाद घूम रहे दोनों आरोपियों की मिली भगत से पुलिस वालों ने उनके साथ बर्बरता की।
पिटाई करने वाले पुलिसकर्मी होंगे निलंबित : मानवाधिकार आयोग
पीड़ित बहनें राज्य मानवाधिकार आयोग के दफ्तर भी गईं। उन्होंने आयोग के सामने अपनी पीड़ा सुनाई। पीड़ित बहनों ने बताया कि आयोग ने उन्हें भरोसा दिया है कि इस मामले की रिपोर्ट कमिश्नरेट पुलिस से तलब की जाएगी। जिन पुलिसकर्मियों ने पिटाई की है उन्हें निलंबित किया जाएगा। पीड़ित बहनों ने राज्य महिला आयोग में भी शिकायत की है।