फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, मां गंगा की पूजा कर उतारी आरती

Sat, 01 Feb 2025 06:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)

सार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ संगम तट पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। धनखड़ ने परिवार संग संगम स्नान किया। उन्होंने सिर पर शिव लिंग रखकर डुबकी लगाई। उन्होंने अक्षयवट, हनुमान मंदिर में भी दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ संगम में डुबकी लगाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इस घटना को जीवन धन्य करने वाला अवसर बताया। उपराष्ट्रपति धनखड़ तीर्थराज प्रयागराज पत्नी व परिवार समेत हेलिकॉप्टर से पहुंचे जहां हेलिपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। यहां से वह अरैल संगम घाट की ओर बढ़े जहां क्रूज पर सवार होकर उन्होंने नौकायन का आनंद लिया और त्रिवेणी संगम में चिह्नित स्थान पर स्नान किया। इस दौरान स्वस्ति वाचन की गूंज के मध्य धनखड़ ने सिर पर शिवलिंग रखकर आस्था की पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान वृंदावन के मुख्य पुजारी पुंडरीक गोस्वामी ने पूजन-अर्चन किया। 

विज्ञापन

स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : अमर उजाला।

साइबेरियन पक्षियों को देखकर हुए उत्साहित, अपने हाथ से डाला दाना

इससे पूर्व नौकायन के दौरान साइबेरियन पक्षियों को देखकर वह उत्साहित हो उठे। उन्होंने कलरव करते पक्षियों को अपने हाथ से दाना डाला और परिजनों समेत इस आनंदित करने वाले क्षण का आनंद लिया। नौकायन के दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम के महात्म के बारे में सीएम योगी से जाना। धवल वर्णा गंगा और श्यामल वर्णा यमुना समेत अदृश्य सरस्वति के महाप्रयाग को महाकुम्भ की पुण्य वेला में दर्शन करके, उसमें स्नान कर जनकल्याण का संकल्प लेकर उपराष्ट्रपति प्रफुल्लित दिखे। उन्होंने इस अवसर को जीवन धन्य करने वाला क्षण बताया। त्रिवेणी संगम में स्नान के पूर्व संगम नोज व आस-पास के घाटों पर स्नान कर रहे स्नानार्थियों का अभिवादन किया। स्नान के बाद उन्होंने तीर्थराज प्रयाग की जय और नमः पार्वति पतये हर-हर महादेव का जयकारा उद्घोषित किया।

संगम में स्नान के बाद साइबेरिय पक्षियों को दाना खिलाते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : अमर उजाला।



उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला।
संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया। 

संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक अक्षयवट का पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला।
संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक अक्षयवट का पूजन किया। 

संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक अक्षयवट का पूजन किया। - फोटो : अमर उजाला।
संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक अक्षयवट का पूजन किया। 

संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक अक्षयवट सरस्वती कूप का दर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला।
संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक अक्षयवट सरस्वती कूप का दर्शन किया। 
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया। सीएम योगी भी रहे मौजूद। - फोटो : अमर उजाला।
उपराष्ट्रपति ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया। सीएम योगी भी रहे मौजूद। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें