उप राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ संगम में डुबकी लगाई।
- फोटो : अमर उजाला।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने शनिवार को त्रिवेणी संगम में स्नान किया और इस घटना को जीवन धन्य करने वाला अवसर बताया। उपराष्ट्रपति धनखड़ तीर्थराज प्रयागराज पत्नी व परिवार समेत हेलिकॉप्टर से पहुंचे जहां हेलिपैड पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका अंगवस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। यहां से वह अरैल संगम घाट की ओर बढ़े जहां क्रूज पर सवार होकर उन्होंने नौकायन का आनंद लिया और त्रिवेणी संगम में चिह्नित स्थान पर स्नान किया। इस दौरान स्वस्ति वाचन की गूंज के मध्य धनखड़ ने सिर पर शिवलिंग रखकर आस्था की पवित्र डुबकी लगाई। इस दौरान वृंदावन के मुख्य पुजारी पुंडरीक गोस्वामी ने पूजन-अर्चन किया।
स्नान के बाद भगवान सूर्य को अर्घ्य देते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
- फोटो : अमर उजाला।
साइबेरियन पक्षियों को देखकर हुए उत्साहित, अपने हाथ से डाला दाना
इससे पूर्व नौकायन के दौरान साइबेरियन पक्षियों को देखकर वह उत्साहित हो उठे। उन्होंने कलरव करते पक्षियों को अपने हाथ से दाना डाला और परिजनों समेत इस आनंदित करने वाले क्षण का आनंद लिया। नौकायन के दौरान उन्होंने त्रिवेणी संगम के महात्म के बारे में सीएम योगी से जाना। धवल वर्णा गंगा और श्यामल वर्णा यमुना समेत अदृश्य सरस्वति के महाप्रयाग को महाकुम्भ की पुण्य वेला में दर्शन करके, उसमें स्नान कर जनकल्याण का संकल्प लेकर उपराष्ट्रपति प्रफुल्लित दिखे। उन्होंने इस अवसर को जीवन धन्य करने वाला क्षण बताया। त्रिवेणी संगम में स्नान के पूर्व संगम नोज व आस-पास के घाटों पर स्नान कर रहे स्नानार्थियों का अभिवादन किया। स्नान के बाद उन्होंने तीर्थराज प्रयाग की जय और नमः पार्वति पतये हर-हर महादेव का जयकारा उद्घोषित किया।
संगम में स्नान के बाद साइबेरिय पक्षियों को दाना खिलाते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़।
- फोटो : अमर उजाला।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का स्वागत करते सीएम योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला।
संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया।
संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक अक्षयवट का पूजन किया।

संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक अक्षयवट सरस्वती कूप का दर्शन किया।
- फोटो : अमर उजाला।
संगम स्नान के बाद उपराष्ट्रपति ने सपत्नीक अक्षयवट सरस्वती कूप का दर्शन किया।
उपराष्ट्रपति ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया। सीएम योगी भी रहे मौजूद।
- फोटो : अमर उजाला।
उपराष्ट्रपति ने श्री बड़े हनुमानजी का दर्शन किया। सीएम योगी भी रहे मौजूद।