फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएनएलयू : कुलपति का आदेश विधि विरुद्ध, कुलसचिव वरुण पांडेय के अधिकार बहाल

Thu, 26 Nov 2026 04:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आरपीएनएलयू में कुलसचिव के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को लेकर चल रहा विवाद शासन के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया है। शासन ने कुलपति की ओर से दो नवंबर को जारी आदेश को विधि विरुद्ध करार देते हुए प्रारंभ से ही प्रभावहीन घोषित कर दिया है। साथ ही कुलपति को निर्देश दिया है कि कुलसचिव वरुण कुमार पांडेय के वैधानिक अधिकारों और कामकाज में किसी तरह का हस्तक्षेप न किया जाए।

 

विज्ञापन
आरपीएनएलयू प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डॉ. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में कुलसचिव वरुण कुमार पांडेय के प्रशासनिक और वित्तीय अधिकारों को लेकर चल रहा विवाद शासन के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया है।

उत्तर प्रदेश शासन ने कुलपति की ओर से दो नवंबर को जारी उस आदेश को विधि विरुद्ध और प्रारंभ से ही प्रभावहीन घोषित कर दिया है जिसके तहत वरुण कुमार पांडेय के सभी प्रशासनिक और कार्यकारी अधिकार समाप्त कर डॉ. सुचित कुमार यादव को प्रभारी कुलसचिव बनाया गया था। शासन ने कुलपति को निर्देश दिया है कि वरुण पांडेय के पदीय दायित्वों के निर्वहन में किसी तरह की बाधा या हस्तक्षेप न किया जाए।

विज्ञापन


दरअसल, विवि के वित्त नियंत्रक सिद्धार्थ शंकर त्रिपाठी ने 18 नवंबर को शासन के तीन विभागों वित्त, नियुक्ति और न्याय और विधि परामर्शी विभाग से मार्गदर्शन मांगा था। उन्होंने बताया था कि कुलसचिव के अधिकार समाप्त होने और दूसरे अधिकारी को प्रभार देने से वित्तीय पत्रावलियों के अनुमोदन में असमंजस की स्थिति बन गई है। वेतन, जीएसटी, टीडीएस, ईपीएफ, आपूर्तिकर्ताओं के भुगतान और परीक्षा संबंधी भुगतान की फाइलें लंबित थीं।

मामले में वित्त और नियुक्ति विभाग ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय अधिनियम, 2020 की धारा-12 का हवाला दिया। इसके अनुसार कुलसचिव की नियुक्ति राज्य सरकार करती है और वह पूर्णकालिक अधिकारी होता है। कुलसचिव का पद रिक्त होने पर ही कुलपति विश्वविद्यालय के किसी अन्य अधिकारी को उसका प्रभार दे सकते हैं।
विज्ञापन


शासन ने स्पष्ट किया कि वरुण पांडेय की तैनाती का आदेश प्रभावी है और पद रिक्त नहीं है। ऐसे में कुलपति को उनके अधिकार समाप्त करने या दूसरे अधिकारी को प्रभार देने का अधिकार नहीं है। अनु सचिव विजय कुमार सिंह यादव की ओर से जारी आदेश में कुलपति को वरुण पांडेय को उनके सभी वैधानिक अधिकारों के साथ काम करने देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें