फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : हिंदू संस्कृति पर हमला करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगा विहिप, अत्याचार नहीं होगा बर्दाश्त

Sun, 18 Aug 2024 04:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

अलोपीबाग स्थित आश्रम में काशी प्रांत की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन उन्होंने पांच परिवर्तनों को लेकर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। बताया कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को लेकर समाज के बीच अभियान तेज किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विहिप की बैठक में बोलते केंद्रीय सह संगठन मंत्री विनायक राव देशपांडे व प्रांतीय अध्यक्ष केपी सिंह l - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय सह महामंत्री (संगठन) विनायक राव देशपांडे ने शनिवार को पंच प्रण के सिद्धांत को अपनाकर समाज में परिवर्तन लाने का आह्वान किया। काशी प्रांत की बैठक में उन्होंने कहा कि विहिप बांग्लादेश से लेकर पूरी दुनिया में चाहे जहां भी हिंदुओं पर अत्याचार होगा, उसे सहन नहीं करेगा।

अलोपीबाग स्थित आश्रम में काशी प्रांत की दो दिवसीय बैठक के पहले दिन उन्होंने पांच परिवर्तनों को लेकर आगे बढ़ने का संकल्प दिलाया। बताया कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों को लेकर समाज के बीच अभियान तेज किए जाने चाहिए। सामाजिक समरसता के लिए संतों के मार्गदर्शन में गोष्ठी और सह भोज भी करने पर जोर दिया गया। उनका कहना था कि कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से अपने आचरण और व्यवहार बदलने की युगों से मान्यताएं रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने पर्यावरण संरक्षक के साथ ही नागरिक कर्तव्य बोध पर भी जोर दिया। कहा कि हम सब दोष दूसरों के ऊपर ही नहीं दे सकते। सारा काम शासन -प्रशासन ही करेगा, ऐसा सोचकर हम मतदान भी नहीं करते। एक अच्छी सरकार चुनने और नागरिक कर्तव्य बोध कराने को लेकर समाज के बीच काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि विहिप की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। ऐसे में स्थापना दिवस के कार्यक्रम कृष्ण जन्माष्टमी से प्रारंभ होंगे और एक सप्ताह तक चलेंगे।

 

 

विज्ञापन

केंद्रीय सह महामंत्री संगठन ने कहा हिंदू समाज और संस्कृति पर आघात करने वाले अब यह बात के लिए तैयार रहें कि उनको प्रति उत्तर मिलेगा। हिंदू समाज लगातार अपने ऊपर आज आघातों को सह नहीं सकता अपनी धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए वह हर प्रयास करेगा सामाजिक समरसता के लिए बड़े कार्यक्रम चलाए जाएंगे जिससे सभी मत पंथ संप्रदाय के लोग एक ही मंच पर एक साथ होंगे और हिंदू समाज से अस्पृश्यता जैसे शब्दों को समाप्त करने का भी लक्ष्य तय किया गया है जिसमें पूज्य संतों की भी सहभागिता होगी

बैठक में प्रमुख रूप से हरिशंकर जी केंद्रीय सह मंत्री, राधेश्याम जी क्षेत्र सेवा प्रमुख, दिवाकर जी क्षेत्र सत्संग प्रमुख कविंद्र प्रताप सिंह प्रांत अध्यक्ष, सुरेश अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, सत्य प्रकाश, आद्या शंकर, रविंद्र मोहन गोयल, प्रांत उपाध्यक्ष कमला मिश्रा, अनिल पांडे, महेंद्र मौर्य, विभाग संगठन मंत्री अंशुमान, कैप्टन सत्य प्रकाश मिश्रा सहित विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत संगठन मंत्री नितिन सहित 22 जिलों के डेढ़ सौ से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें