फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम उत्सव से विहिप करेगी सेवा कार्यों का विस्तार

विज्ञापन
VHP will expand service operations through Ram Utsav - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) धर्म रक्षा निधि एकत्र करने, रथयात्रा और राम उत्सव कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा कार्यों का विस्तार करेगी। मंगलवार को केसर भवन में प्रयाग विभाग की हुई बैठक में इस आशय का निर्णय लिया गया। विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि कार्यक्रमों में समाज के गरीब और वंचित तबके को साथ लेकर शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास के क्षेत्र में सेवा कार्यों का विस्तार किया जाएगा। इसके लिए बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, मातृ शक्ति से जुड़े स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित करके काम में लगाया जाएगा। हिंदू समाज के एकत्रीकरण एवं सामाजिक स्तर पर छुआछूत मिटाकर कार्यकर्ता अनुसूचित बंधुओं के हृदय से जोड़ने का कार्य करेंगे। हिंदू समाज की एकता को बनाए रखते हुए समस्याओं का हल निकालना है।
विज्ञापन

क्षेत्र संगठन मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि हित चिंतक अभियान के माध्यम से हजारों की संख्या में युवा संगठन से जुड़े हैं । हमें उनके भीतर सेवा सुरक्षा एवं संस्कार जागृत करना है। प्रांत संगठन मंत्री मुकेश कुमार ने सभी आयाम प्रखंडों एवं खंडों की इकाई की जानकारी ली।
बैठक के बाद प्रांत कार्यालय में ’वर्तमान समय में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’विषयक संगोष्ठी में प्रांत महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि युवाओं की जागृति से ही किसी राष्ट्र का उत्थान निर्भर है। वर्तमान शिक्षा पद्धति में बहुत खामियां हैं। हमें अपनी संस्कृति के माध्यम से लोगों को गुमराह होने से बचाना है। अनेकता में एकता का भाव जगाना है। बैठक में अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, अमरनाथ तिवारी, सत्येंद्र मणि शुक्ल, अजय पांडेय, सुशील राय, विजय पांडे, दुर्गेश सिंह, अभिमन्यु शाही, मनोज सिंह, महेंद्र मौर्य, धीरेंद्र कुशवाहा, विनय, पवन शर्मा, विनोद दुबे, विजय कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें