अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मॉडल के साथ ही मंदिर का पूरा विवरण भी विहिप के शिविर में लगाया गया है। यहां बताया गया कि मंदिर की लंबाई 268 फीट रहेगी। चौड़ाई 140 फीट एवं ऊंचाई 128 फीट रहेगी। मंदिर का अग्रभाग, सिंहद्वार, नृत्य मंडप, रंग मंडप, गर्भगृह में कुल 212 स्तंभ रहेंगे। पहली और दूसरी मंजिल दोनों में ही 106-106 स्तंभ रहेंगे। सभी स्तंभ में 16 मूर्तियां होंगी। पहला चबूतरा आठ फीट ऊंचा दस फीट चौड़ा एवं दूसरा चबूतरा चार फीट नौ इंच का होगा। इसके ऊपर ही स्तंभ लगेंगे। पहली मंजिल 18 फीट, दूसरी मंजिल 15 फीट नौ इंच, उसके ऊपर 16 फीट तीन इंच की पेटी (छत) होगी। पेटी के ऊपर 65 फीट तीन इंच ऊंचा शिखर होगा।