फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने कहा ,पालघर मामले की हो उच्च स्तरीय जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद ने महाराष्ट्र के पालघर में हुई मॉब लिंचिंग में दो संतों की हत्या के मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। विहिप की ओर से इस संबंध में सोमवार को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी कार्यालय में सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि पालघर में संतों की हुई हत्या का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। वीडियो में स्पष्ट है कि पुलिस के सामने लोगों ने संतों की हत्या की। देशभर में इस घटना का विरोध हुआ तो महाराष्ट्र सरकार ने आनन-फानन में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया लेकिन इस घटना के पीछे का मुख्य आरोपी कौन है वह अब भी पुलिस की पकड़ में नहीं है। ऐसा सुनने को मिला है कि उस क्षेत्र में पूर्व में भी ऐसी घटनाएं होती रही हैं। एक खास विचारधारा के लोग ही ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच हो। ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान विश्व हिन्दू परिषद् के महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ,शिवम द्विवेदी, किशन जायसवाल, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें